स्वाति का बीसीसीआई अंडर-19 में चयन
सरधना। क्षेत्र के महादेव गांव निवासी स्वाति त्यागी का बीसीसीआई अंडर 19 की टीम में चयन किया गया हैं। स्वाति एक होनहार युवा महिला खिलाड़ी हैं, जिसको नागालैंड की टीम में शामिल किया गया हैं। स्वाति की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी की लहर हैं।
महादेव गांव निवासी स्वाति त्यागी किसान हरिकांत त्यागी की पुत्री है। हरिकांत एक किसान हैं और उनकी पुत्री का शुरू से ही क्रिकेट में रुझान रहा है। प्रतिभा को देखते हुए परिजनों ने भी स्वाति का पूरा साथ दिया। जिसमें वह दो वर्षों से दून लायंस स्पोटिंग क्लब क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही थी। एकेडमी के कोच मोहम्मद तारीख हुसैन के अंडर में प्रशिक्षण ले रही हैं। हाल ही में बीसीसीआई अंडर-19 के लिए सलेक्शन के लिए ट्रायल हुआ तो स्वाति ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अंडर 19 में नागालैंड की टीम में बैट्समैन के रूप में जगह बनाई। स्वाति की इस उपलब्धि से परिवार व ग्रामीणों में खुशी की लहर हैं।