फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभित विवि में जागरुकता अभियान का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शोभित विवि में जागरुकता अभियान का आयोजन
विज्ञापन

मोदीपुरम। शोभित विवि में तीस जनवरी से प्रारंभ कुष्ठ रोग जागरुकता अभियान के अंतिम दिन जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. सुधीर अग्रवाल द्वारा छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें उन्होंने कुष्ठ रोग के इतिहास से लेकर हजारों साल पुराने कुष्ठ रोग के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी। रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के बारे में बताते हुए कहा कि भारत में इसका इलाज पूर्णता फ्री है। कुष्ठ रोगी किसी भी अस्पताल में जाकर अपना इलाज करा सकता है। उन्होंने कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी। शोभित विवि के कुलपति प्रोफेसर एपी गर्ग ने छात्रों को माइक्रो बैक्टीरिया लैपरी के विषय में जानकारी दी। कुछ रोगों का उपचार किया जा सकता है, यह छूने से नहीं फैलता है। कुष्ठ रोग जागरुकता अभियान के लिए छात्रों के लिए क्विज प्रतियोगिता एवं पोस्टर कंपटीशन का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। विवि द्वारा सुधीर अग्रवाल को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। विवि के कुल सचिव वीके सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया गया। डॉ. संदीप कुमार, डॉ. रजत, डॉ. स्त्रिग्धा तिवारी, डॉ. ज्योति शर्मा, डॉ. सिद्धार्थ, रुपेश, शिवा शर्मा, बीना रावत, अलका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें