फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ प्रांत के आरएसएस संकल्प शिविर को सम्बोधित करेगें सरसंघचालक मोहनराव भागवत

विज्ञापन
विज्ञापन
चार हजार प्रशिक्षित स्वयं सेवकों को संबोधित करेंगे डा. भागवत
विज्ञापन

-विद्या नॉलेज पार्क में 8 से 10 फरवरी तक तीन दिवसीय संकल्प शिविर का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क में 8 से 10 फरवरी तक आरएसएस का तीन दिवसीय संकल्प शिविर आयोजित होगा। इसमें 15 जिलों के स्वयं सेवक शिरकत करेंगे। शिविर के अंतिम दिन सरसंघचालक डा. मोहन राव भागवत स्वयं सेवकों को संबोधित करेंगे। यह बात प्रेसवार्ता में प्रांत कार्यवाह फूल सिंह ने बताई।
विद्या नॉलेज पार्क में आयोजित प्रेस वार्ता में आरएसएस के क्षेत्र संघचालक सूर्य प्रकाश टांक, प्रांत कार्यवाह फूल सिंह और प्रांत प्रचार प्रमुख अजय मित्तल ने बताया कि संकल्प शिविर विद्या नॉलेज पार्क में होगा। इसमें चार हजार कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। शिविर में पश्चिमी उप्र के तीन मंडलों के 15 जनपदों से प्रशिक्षित स्वयं सेवक हिस्सा लेंगे। शिविर आठ से दस फरवरी के बीच होगा।
विज्ञापन

फूल सिंह ने बताया कि शिविर के अंतिम दिन सरसंघचालक डा. मोहनराव भागवत कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। दो अन्य अखिल भारतीय अधिकारी प्रचारक प्रमुख सुरेश चंद्र और सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले भी शिविर में मौजूद रहेंगे। शिविर में मुख्य रूप से सामाजिक समरसता, सद्भाव, पर्यावरण तथा जल संरक्षण विषयों पर स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सुरक्षा, संस्कार, महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन, गोसेवा आदि विषयों पर भी विचार प्रस्तुत किए जाएंगे। सर संघ चालक डा. भागवत 8 फरवरी को गाजियाबाद पहुंचेंगे। 9 फरवरी को वहीं प्रवास करेंगे। 10 फरवरी को मेरठ आएंगे।
विज्ञापन

वाटर प्रूफ होगा टेंट
विद्या नालेज पार्क में संकल्प शिविर की तैयारी शुरू हो गई है। स्वयं सेवकों के रहने की व्यवस्था कॉलेज परिसर के कक्षों में होगी। लेकिन आयोजन बड़े पांडाल में होंगे। यह पांडाल मौसम को देखते हुए वाटर प्रूफ बनाया जा रहा है। शिविर में रात्रि में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें