फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों की हड़ताल 11वें दिन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का अनिश्चित कालीन हड़ताल जिला अस्पताल में 11वें दिन भी जारी रही। आंदोलनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी जब तक समान कार्य समान वेतन, ठोका प्रथा पर रोकथाम, संविदा कर्मचारियों को स्थायी समायोजन और नवीन पद, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं अन्य कार्यक्रमों में योगदान देने वाली आशा बहुओं को निश्चित 10 हजार का मानदेय की मांगों पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसमें संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल राणा, रूपेंद्र शर्मा, अनुज पूनिया, सरवर, ललित शर्मा, डॉ. मनीष त्यागी, वर्षा, स्नेहा, दीपा, हेमा गुप्ता, वंदना सिंह, डॉ. संजय ढाका मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें