दोघट (बागपत)। नगर पंचायत कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सतपाल सिंह को सेवानिवृत्त होने पर सम्मान कर विदाई दी। चेयरपर्सन बबीता चौधरी ने उनके कार्य की सराहना की। इस मौके पर लोकिंद्र ठेकेदार, वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, दीपक सोलंकी, अंकुर पंवार, अरविंद पंवार, अमित राठी, राजीव पंवार, रतन सिंह, बिजेंद्र, संजीव, अमित कुमार, साकिर आदि रहे।