दीवान के छात्रों ने देखा अमर उजाला का कार्यालय
मेरठ। दिल्ली रोड रिठानी स्थित दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल के छात्र-छात्राओं ने अमर उजाला मुख्य कार्यालय मोहकमपुर का भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं ने यहां पर न्यूज की परिभाषा से लेकर अखबार की छपाई, विज्ञापन आदि के बारे में बताया। कक्षा आठ से दस के छात्र-छात्राओं ने अखबार के संपादकीय, विज्ञापन, प्रसार विभागों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद प्रिंटिंग विभाग में जाकर अखबार की छपाई और रंगों के बारे में जाना। स्कूल के शिक्षक नितिन शर्मा बौर शहला अतहर मौजूद रहे।