दोघट (बागपत)। भड़ल गांव में स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की मामी रूप किशोरी (95) की आठ दिन पहले मौत हो गई थी। रविवार को गांव में शोकसभा हुई। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, चौधरी राजेंद्र सिंह, आनंद छिल्लर, योगेश धामा, मास्टर सुखवीर सिंह, बाबा भोलर, चौगामा चौधरी कृषिपाल राणा, ब्रजपाल राणा, मास्टर मांगेराम राठी, प्रेमपाल, धर्मपाल आर्य आदि उपस्थित रहे।