अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। लायंस क्लब ने ढ़िकौली गांव में अमरदीप प्रधान के आवास पर नेत्र शिविर लगाया। शिविर के संयोजक लायन अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि शिविर में 148 नेत्र रोगियों की जांच कर 33 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया। इसमें अमरदीप प्रधान, पंकज गुप्ता, जयपाल प्रधान, जयदीप, सतपाल, ब्रजपाल, मास्टर प्रताप सिंह का सहयोग रहा।