बीएसए ने शिक्षकों को किया सम्मानित
बागपत ब्लॉक संसाधन केंद्र में शिक्षकों को सम्मानित किया। बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने छात्र-छात्राओं के नामांकन में वृद्धि करने पर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों को सम्मानित किया। सह समन्वयक अशोक अंतिल ने छात्रों के नामांकन में वृद्धि करने पर सम्मान हुआ। नवनिशा, ब्रजभूषण, नीलम यादव, राधा रानी, मनोज कुमार, अनिल कुमार, ममता मानव, राज कुमार शर्मा, कुसुमलता, उषा, अनुपमा को सम्मानित किया। इनके द्वारा ब्लॉक क्षेत्र में सर्वाधिक बच्चों का नामांकन किया। खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह, प्रवीर सिंह, जितेंद्र, विश्वंभर सिंह आदि रहे।