बागपत। कचहरी परिसर में सुनील कुमार शर्मा एडवोकेट के चैंबर पर वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र पाल शर्मा को वकालत के 50 वर्ष पूरे करने पर सम्मानित किया। साथ ही वक्ताओं ने उनके कार्यों की सराहना की गई। उन्होंने हमेशा अपने जूनियर अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता रामेश्वर दयाल पंवार ने की। संचालन दिनेश कुमार शर्मा ने किया। इसमें सुरेंद्र पाल शर्मा, सतेंद्र पाल शर्मा, सुनील कुमार, धनवीर सिंह, विनय कुमार, सोमेंद्र ढाका, संतोष कुमार, राजीव, रामावतार शर्मा, जयवीर सिंह तोमर, लोकेंद्र तोमर, गगन गौड़ सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।