फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में विद्यार्थियों के नेत्र जांचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। लायंस क्लब ने अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्यालय मंदिर में नेत्र शिविर का आयोजन किया। इसमें आई सपोर्ट मशीन से 258 छात्र छात्राओं के नेत्रों की जांच की । जांच में 45 छात्र छात्राओं को रोग पीड़ित पाया। कार्यक्रम का शुभारंभ लायन पंकज गुप्ता एवं डॉ. रामलाल ने किया। मुख्य संयोजक लायन अभिमन्यु गुप्ता रहे। उन्होंने बताया कि मशीन से एक माह से 14 वर्ष तक के बच्चों के नेत्रों की जांच आसानी से की जा सकती है। प्रधानाचार्य उपेंद्र दत्त शर्मा ने क्लब के पदाधिकारियों को आभार जताया। इसमें आशुतोष मित्तल, आशीष गोयल, गजेंद्र शर्मा, लोकेश कुमार, अंकुश कुमार, सुदेश देवी का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें