अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे की देशवाल पट्टी निवासी अंजू ने बताया कि ढाई वर्ष पूर्व उनके पति मनोज की मौत हो गई थी। तभी से वह विधवा पेंशन बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रही है। आज तक भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पेंशन नहीं बनी तो वह डीएम से इसकी शिकायत करेगी।