अवैध शराब की बिक्री से लोगों में रोष
बौंद्रा। किठौर थाना क्षेत्र की ललियाना चौकी व साईफन चौकी क्षेत्र के कई गांवों में अवैध शराब की ब्रिकी जोरों पर है। पुलिस की मिली भगत के कारण कच्ची शराब बेचने वालों के हौंसले बुलंद है। कच्ची शराब कारोबारियों द्वारा पुलिस को मोटी रकम भी दी जाती है। क्षेत्र के गांव अतरपुर, छुछाई, गोविंद्रपुर, बौंद्रा, सिलौर, महमदूपुर, गेसूपुर, असीलपुर, सारंगपुर, ढिकैनी, बागवाला, नदल्लीपुर सहित दर्जनों गांवों मे अवैध शराब का धंधा काफी दिनों से चल रहा है। क्षेत्र के लोगों में अवैध शराब की बिक्री को लकर रोष है। वहीं आम आदमी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अवैध शराब ब्रिकी करने वाले पुलिस को मोटी रकम देते है जिससे उनका धंधा फलता फूलता रहे। पुलिस द्वारा दो चार माह में एक दो बार छापा मारकर कुछ लीटर शराब व कच्चा माल बरामद करके वाहवाही लूट ली जाती है। इस संबंध में सीओ किठौर चक्रमणि त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाए जाएंगे तथा क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा पूर्ण रूप से बंद कराया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ललियाना व राईफन पुलिस चौकी के अंतर्गत गांवों में करीब 22 अवैध शराब के अड्डे बने हुए है जिससे दोनों चौकी पर हर माह करीब 22000 हजार रुपये की वसूली की जाती है। जिससे क्षेत्र मे अवैध शराब का धंधा फल-फूल रहा है।