फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारिक की हुई न्यायालय में पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाई नगर में करीब छह माह पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड में कुख्यात सारिक को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। सारिक द्वारा जान का खतरा बताकर सुरक्षा मांगने पर कचहरी में भारी पुलिस फोर्स लगाया गया था।
विज्ञापन

यह दोहरा हत्याकांड गैंगवार के चलते होना बताया गया था। जिसके चलते कुख्यात सारिक के भाई ने सलमान गैंग के सदस्यों पर केस दर्ज कराया था। पुलिस जांच में दावा किया गया था कि दोनों लोगों की हत्या सारिक ने कराई थी। दोनों लोग सारिक की पशुओं की डेयरी पर काम करते थे। कुख्यात सलमान के भाई आमिर को फंसाने के लिए यह हत्या हुई थी। पेशी के बाद सारिक को जिला जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से कचहरी में भारी पुलिस फोर्स लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें