बागपत। सिंडिकेट बैंक के शाखा प्रमुखों कीएक दिवसीय व्यापारिक समीक्षा बैठक सिंड ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में हुई। इसमें सिंडिकेट बैंक कि समस्त शाखाओं ने भाग किया। इसमें मुख्य अतिथि आंचलिक महाप्रबंधक, डी संपत कुमार चारी, क्षेत्रीय प्रबंधक शंकर लाल रहे। आंचलिक महाप्रबंधक ने समस्त शाखाओं के प्रबंधकों को बताया कि जो बैंक शाखा अभी नुकसान में चल रही हैं, उन्हें लाभ में ले जाने की जानकारी दी। बैंक में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी समस्त शाखा प्रबंधकों को बताया। अग्रणी जिला प्रबंधक प्रदीप थरोट ने शाखा प्रबंधकों से कहा कि आंचलिक महाप्रबंधक के निर्देश का पालन करें। संस्थान के निदेशक डॉ. आरपी कनौजिया, एसपी जैन सीनियर काउंसलर, प्रशिक्षक अनुज अग्रवाल, कार्यालय सहायक अनुज कुमार, धीरज कुमार और शाखाओं के प्रबंधक मौजूद रहे।