बागपत। दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में महिला पशुपालक संगीता को पुरस्कार के लिए चुना गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजपाल सिंह ने बताया कि एक साल के दुग्ध उत्पादन और सप्लाई के आंकड़ों के आधार पर यह पुरस्कार दिया जाता है। महिला पशुपालक ने खुशी जताई है।