- करन क्रिकेट एकेडमी चैंपियनशिप पहले दिन हुए उद्घाटन मैच
मेरठ। करन क्रिकेट एकेडमी चैंपियनशिप में उद्घाटन मैच में एसएम पिंटू क्रिकेट एकेडमी और एसएस क्रिकेट एकेडमी ने मैचों में जीत दर्ज की। करन पब्लिक स्कूल के मैदान पर करन क्रिकेट एकेडमी चैंपियनशिप शुरू हुई।
शुभारंभ स्कूल की चेयरमैन निर्मल सिंह ने किया। पहला मुकाबला एसएम पिंटू क्रिकेट एकेडमी और अमेरिकन क्रिकेट एकेडमी की बीच खेला गया। बैटिंग करते हुए अमेरिकन की टीम ने 17.5 ओवर में 135 रन का स्कोर बनाया। इसमें आदित्य ने 40 व मुशीर अली ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में मुनीर अली ने 7 व अयान ने दो विकेट लिए। एसएम की टीम ने 18.2 ओवर में 7 विकेट पर 136 रन का स्कोर बनाकर मैच जीत लिया। इसमें मुनीर ने 44 व अयान ने 30 रन बनाए। जबकि निर्भय व राजीम ने दो- दो विकेट झटके। एसएस क्रिकेट एकेडमी व नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की बीच खेला गया। टॉस जीतकर नीलकंठ की टीम ने गेंदबाजी की। एसएस क्रिकेट एकेडमी ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 164 रन बनाए। रोहन ने 45 व शिवा ने 32 रन बनाए। अभिषेक ने 06 व लवीश ने 2 विकेट लिए। स्कोर का पीछा करने उतरी नीलकंठ की टीम 19 ओवर में 134 बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें आदित्य ने 36 व कुनाल, निखिल ने 29- 29 रन बनाए। प्रथम ने 05 व रोहन ने 2 विकेट लिए। इस दौरान सुशील त्यागी, रजनीश कौशल, जयवीर पहलवान, अरमान अंसारी, सलमान खान, आदिल सैफी, अतुलेश शर्मा व अनुराग गौतम आदि मौजूद रहे। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को एक मैच खेला जाएगा।