जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन
मेरठ। लालकुर्ती स्थित एसएसडी इंटर कॉलेज में एसोसिएशन और प्रबंध समिति के गठन को लेकर चले आ रहे विवाद के मामले में बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। आरोप लगाया गया कि भंग की गई पुरानी समिति को बिना दूसरे पक्ष का पक्ष लिए कैसे बहाल कर दिया गया। इस संबंध में जिलाधिकारी से भी शिकायत की गई है। जिलाधिकारी ने सीडीओ को मामले की जांच सौंपी है।