फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद चंद्रशेखर आजाद का जन्म दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद चंद्रशेखर आजाद का जन्म दिवस मनाया
विज्ञापन

मेरठ। महान क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद के 112वें जन्म दिवस केअवसर पर सपाइयों ने कचहरी पुल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि 23 जुलाई 1856 को महान स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक का भी जन्म हुआ था। उनकी 162वीं जयंती पर उन्हें भी याद किया गया। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में राजपाल सिंह के अलावा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद के महामंत्री कृष्णपाल सिंह, कपव कुमार शर्मा, अलका चौहान, विजय सिंह पाल, निरंजन सिंह, बिट्टू कश्यप आदि रहे। सपा नेता परमिंदर सिंह और अन्य ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


वहीं सपा युवजन सभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष परविंद्र सिंह ईशू ने अपने कार्यालय पर दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई। इस दौरान जयकरण भूटानी, आमिर, सुरजीत, अखिल ठाकुर, समित यादव, ओमप्रकाश, हामिद चौधरी, राहुल, दिपांशु अरूण, गौरव व दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें