येलो थीम पर मनाई मैंगो पार्टी
मेरठ। योग संस्कृति क्लब की ओर से मैंगो पार्टी का आयोजन हुआ। पार्टी डीआरएस पब्लिक स्कूल जागृति विहार में हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि रुचि त्यागी ने किया। सभा में सदस्याएं पीले रंग के परिधान में सजकर पहुंची। सदस्याओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलिथीन का प्रयोग न करने का संकल्प लिया। सभी सदस्याओं को क्लब की ओर से कपड़े के थैले वितरित किए गए। क्लब सदस्याओं व उनके बच्चों ने बॉलीवुड गीतों पर डांस किया। महिलाओं ने मैंगो तंबोला खेला और इनाम जीते। कंचन बाटला, साधना त्यागी ने दहेज के खिलाफ नाटिका का मंचन किया। साक्षी ने गिटार पर गीत सुनाया। संचालन निशा सक्सेना ने किया। सीमा अदलखा, आशा, सीमा सागर, सुनंदा मुकेश, कुसुम मित्तल, निशा सक्सेना, अमिता व साक्षी आदि मौजूद रही।