बच्चों ने की बाग की सैर
कंकरखेड़ा। नेशनल हाईवे स्थित द आर्यंस स्कूल में बृहस्पतिवार को नन्हें मुन्ने बच्चों को मस्ती के लिए बाग की सैर कराई गई। बच्चों को बाग की सैर के दौरान विभिन्न प्रकार की आम की प्रजातियों के बारे में बताया गया। बाग में बच्चों ने प्रकृति के खुले वातावरण में आम का स्वाद लिया। इस दौरान प्रधानाचार्या प्रीति मल्होत्रा, चारु सिंघल आदि मौजूद रहे।