फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल पर जीएसटी नहीं लगा तो करेंगे चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ट्रांसपोर्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि जीएसटी को डीजल के दायरे में नहीं लाया गया तो वे भी ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आगामी 20 जुलाई को अनिश्चितकालीन चक्का जाम में शामिल होंगे।
विज्ञापन

डीजल के रेट को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने सोमवार को दिल्ली रोड स्थित एक फार्म हाउस पर बैठक की। जिसमें ट्रांसपोर्टरों को हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि डीजल के दाम दिन-प्रतिदिन बढ़ने से दैनिक उत्पाद महंगे होते जा रहे हैं। आम जनता को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। डीजल की आवश्यकता सर्वाधिक ट्रांसपोर्टरों को होती है। आम जरूरतों का सामान एक राज्य से दूसरे राज्य में ढोया जाता है।
ट्रांसपोर्टरों के अनुसार डीजल के दाम बढ़ने पर व्यापारी भी मुनासिब किराया नहीं दे रहे हैं। ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि जब एक देश एक टैक्स की बात की जा रही है तो डीजल व पेट्रोल को जीएसटी से बाहर क्यों किया गया। सरकार जनता से कमाई कर रही है। अगर मांग नहीं मानी गई तो ट्रांसपोर्टर 20 जुलाई से हड़ताल में शामिल होंगे। इस मौके पर दीपक गांधी, राजू रल्हन, सरदार खेता सिंह, सुरेंद्र शर्मा, राकेश विज, नवीन शर्मा, त्रिलोक चंद, जितेंद्र चौधरी, राजू शर्मा, देवीचरण सेन आदि ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें