चौकी की दीवार गिरी, हादसा टला
मेरठ। मोहल्ला दारूदगान शाहपीर गेट के निकट शोहराब गेट पुलिस चौकी की दीवार का उत्तरी हिस्सा मंगलवार दोपहर गिर पड़ा। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। मोहल्ले वासियों ने बताया कि दीवार के नजदीक ही वाल्मिकी बस्ती है गनीमत रही दीवार गिरने के दौरान वहा कोई नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया कि दूसरी और एक ट्रांसफार्मर भी रखा है दीवार उसके ऊपर भी गिर सकती थी। कहा कि कुछ दिन पहले भी दीवार का एक हिस्सा गिर चुका है लेकिन प्रशासन इस पर काई ध्यान नहीं दे रहा। बताया कि अगर जल्द ही इस जर्जर भवन को नहीं ढहाया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।