मेरठ। हिंडन नदी को प्रदूषण से बचाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को रालोद नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त अनिता मेश्राम से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार द्वारा शुरू किए गए निर्मल हिंडन अभियान को चालू रखने और नदी में मिल व कारखानों द्वारा डाला जा रहा गंदा पानी बंद कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष राहुल देव, यशवीर सिंह, नरेंद्र खजूरी, कमलजीत गुर्जर आदि मौजूद रहे।