रेजिडेंट क्लब ने लगाए 18 पौधे
मेरठ। ज्वालापुरी रेजिडेंट क्लब की तरफ से आरके पुरम कालोनी स्थित सार्वजनिक पार्क में सुरेंद्र कुमार अधाना के संकल्प नीम लगाओ, नीम बढ़ाओ अभियान के तहत सफाई के साथ ही पौधे लगाए गए। क्लब के सहसंयोजक बिजेंद्र सिंह ने पौधों की सुरक्षा के लिए रणनीति तैयार की। क्लब के सदस्यों ने ज्वालापुरी और आरकेपुरम में खाली स्थानों पर जामुन, आम, नीम और बरगद के 18 पौधे रोपे। पार्क में पहले पेड़ों की मेढ़ बनाई गई जिससे उनको पानी दिया जा सके। अभियान में उज्जवल, प्रशांत, साक्षी, आयुष, कार्तिक, अंजय आदि का योगदान रहा।