फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर विभाग नहीं दे रहा एनओसी, औद्योगिक विकास पड़ा ठंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जमीन की कमी, विभागीय लापरवाही, ढुलमुल कानून व्यवस्था के बाद अब फायर विभाग ने जिले के औद्योगिक विकास में अड़ंगा लगा दिया है। उद्यमियों को समय पर फायर की एनओसी न मिलने के कारण कई उद्योग बंद होने की कगार पर हैं। कई उद्यमियों ने जमा जमाया उद्योग दूसरे राज्यों व शहरों में शिफ्ट करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को परतापुर इंडस्ट्रियल एरिया उद्योग मंदिर में आयोजित निवेश मित्र बैठक में उद्यमियों का यह रोष सामने आया। इस बैठक में जिला उद्योग कार्यालय से सहायक आयुक्त शैलेंद्र सिंह व स्टेशन फायर ऑफिसर मुकेश कुमार उद्यमियों से वार्ता करने पहुंचे। उद्यमियों ने दो टूक कहा कि फायर विभाग के लापरवाह रवैये ने उद्योगों क ो खत्म करने की कगार तक पहुंचा दिया है। आग से सुरक्षा के तमाम इंतजाम करने के बाद भी उद्यमियों को दमकल विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं मिल रहा है। 15 बिंदुओं को बताकर उन पर एनओसी दी जाती है। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। सहायक आयुक्त शैलेंद्र सिंह ने जल्द ही इस समस्या को सुलझाने की बात कही। इस दौरान इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी गेरा, सचिव राजीव सिंघल, अतुल भूषण गुप्ता चेयरमैन आईआईए मेरठ चैप्टर, सुमनेश अग्रवाल, सुभाष रस्तोगी, रवि ऐलन, मेनपाल, निपुन जैन, राहुल गुप्ता, मोहित जैन, संजीव मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें