फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहित्यालोक ने मनाई दामोदर सावरकर की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरे होठों पे जिंदाबाद हिंदुस्तान रह जाए...
विज्ञापन

मेरठ। अखिल भारतीय साहित्य लोक संस्थान की तरफ से सोमवार को चैंबर भवन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती मनाई गई। मुख्य वक्ता प्रो. जतन स्वरूप ने सावरकर को आजादी का योद्घा बताते हुए कहा कि 1857 की क्रांति को स्वतंत्रता संग्राम का स्थान दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। आजादी के बाद भी व्यवस्था परिवर्तन, अखंड भारत एवं हिंदुत्व एकता के प्रति वे आजीवन समर्पित रहे। कार्यक्रम में प्रसिद्घ गीतकार संजय शर्मा के कहानी संकलन अपनत्व का विमोचन किया गया।
मुख्य वक्ता जतन स्वरूप को सावरकर सम्मान-2018 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में कवियों ने अपनी कविताओं के जरिए सावरकर के योगदान को बयां किया। कवि नितीश राजपूत ने कविता सुनाई कि महके सारी धरा, महके सारा गगन, जिनके कारण बचा मेरा प्यारा वतन। दे गए जो जान अपनी हंसते हुए, उन शहीदों को मेरा शत नमन सुनाकर माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। कवि सुमनेश ने काव्य पाठ में कहा कि मेरा अरमान रह जाए, वतन की शान रह जाए। जमाने में सुमन गंगाजली पहचान रह जाए। तिरंगे का निशां थोड़ा मुझे भी तो मयस्सर हो, मेरे होठों पे जिंदाबाद हिंदुस्तान रह जाए। इसके अलावा लखनऊ से आए कवि अशोक अग्निपथी, सुलतान सिंह सुलतान, रतन सिंह रतन ने कविताएं सुनाकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में डॉ. मूलचंद गुप्ता, डीके शर्मा, लविंद्र भूषण को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग, डॉ. एसके अग्रवाल, सुरेंद्र प्रताप विशिष्ट अतिथि एवं विनोद जैन भाजपा अध्यक्ष सरधना स्वागताध्यक्ष मंचासीन रहे।
विज्ञापन



हिंदू जागरण मंच ने मनाई सावरकर की जयंती
मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस के साहित्य कुटीर में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानी और प्रखर राष्ट्रवादी नेता विनायक दामोदार सावरकर की जयंती मनाई। वक्ताओं ने कहा कि दामोदर सावरकर ने ब्रिटिश शासन को हिलाकर रख दिया था। वे एक कुशल वकील, राजनीतिज्ञ और बेहतरीन लेखक थे। उन्होंने हिंदू वादी विचारधारा के माध्यम से परिवर्तित हिंदुओं को हिंदू धर्म में वापस लाने का कार्य किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे हिंदू जागरण मंच के युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष गगन सोम ने युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

तेज बहादुर ने उनकी जयंती को सभी स्कूलों-कॉलेजों में मनाने की बात कही। कपिल शर्मा, शुभम तोमर, देव सिंह, अक्षित चौहान, दीपक सिवाच और दीपक कुशवाहा मौजूद रहे।

खास बातें:
साहित्य लोक ने मनाई दामोदर सावरकर की जयंती, चैंबर भवन में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें