फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वाहनों से हादसा हुआ तो कौन होगा जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भारी वाहनों से हादसा हुआ तो कौन होगा जिम्मेदार
मेरठ। दिल्ली रोड पर नो एंट्री में भारी वाहनों को पुलिस ने खुली छूट दे दी है। लेकिन इन भारी वाहनों से हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा। न तो इसका जवाब थाना पुलिस के पास है और ही ट्रैफिक पुलिस के पास। दिन में भारी वाहनों से आए दिन दिल्ली रोड पर जाम लग रहा है।
शहर में सुबह सात बजे से रात्रि दस बजे तक नो एंट्री रहती है। इस समय शहर में भारी वाहन प्रतिबंधित हैं। 25 दिसंबर 2017 को एसपी ट्रैफिक ने शहर में दिन के समय भारी वाहनों को पूरी तरह से रोक लगा दी थी। लेकिन दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर गेट तक कुछ घंटों के लिए भारी वाहनों को छूट दी गई थी।
विज्ञापन

शॉप्रिक्स मॉल तिराहा दिल्ली रोड, नवीन मंडी गेट और ट्रांसपोर्ट नगर गेट पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। बुधवार को दिल्ली रोड पर भारी वाहनों से जाम लगा रहा। सबसे ज्यादा ट्रांसपोर्ट नगर गेट के पास अवैध कट पर भारी वाहनों से जाम लग रहा है। इन भारी वाहनों से यातायात व्यवस्था बिगड़ने के साथ हादसे होने का भी खतरा बना हुआ है।
जहां भारी वाहन दौड़ रहे, वहीं हादसे
जहां भी भारी वाहन दौड़ रहे हैं वहीं जान ले रहे हैं। मंगलवार शाम को ही दिल्ली रोड पर रिठानी के पास एक ट्रक ने मोदीनगर निवासी सराफ व्यापारी के बाइक से जा रहे बेटे की जान ले ली थी। जिसमें दो अन्य युवक भी घायल हो गए थे। इससे पहले भी दिल्ली रोड पर भारी वाहन जान लेते रहे हैं।
विज्ञापन


अवैध कट पर पूरा सिस्टम ही खामोश
ट्रांसपोर्ट नगर के पास बना अवैध कट मुसीबत बना हुआ है। जहां ट्रक एक तरफ से दूसरी तरफ टर्न लेते हैं। आए दिन यहां जाम लगता है। लेकिन पूरा सरकारी सिस्टम इस कट पर चुप्पी साधे हुए है।

खास बातें:
दिल्ली रोड पर दिन में दौड़ रहे भारी वाहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें