फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा एसोसिएशन का 27वां वार्षिक अधिवेशन का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डिप्लोमा एसोसिएशन का 27वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित
मेरठ। आवास एवं विकास परिषद मेरठ मंडल की डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन का 27वें वार्षिक अधिवेशन गढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हुआ। मुख्यातिथि अधीक्षण अभियंता एसपीएन सिंह व विशिष्ट अतिथि एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष केएन मिश्रा रहे। कार्यक्रम में लखनऊ आवास एवं विकास के कई अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। अभियंताओं के बीच विकास कार्यों को लेकर विचार विमर्श हुआ। अधिवेशन में एसोसिएशन पदाधिकारियों ने परिषद से आठ मांगों को लेकर पत्र जारी किया। कार्यक्रम के बाद एसोसिएशन कार्यकारिणी का चुनाव भी कराया गया। जिसमें राजीव वर्मा को अध्यक्ष, अजब सिंह को महामंत्री, संजीव शुक्ला को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार, दीपकुमार गुप्ता, उमेश मोहन शर्मा, अरविंद कुमार, सहायक अभियंता देवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

खास बातें:
गढ़ रोड़ स्थित एक रेस्टोरेंट में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें