महर्षि कश्यप जयंती पर निकाली शोभायात्रा
मेरठ। निशाद विंद, कश्यप मल्लाह कल्याण महासभा की मेरठ शाखा की ओर से महाराज निषादराज व महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ तुरैहा समाज कल्याण सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विशंबर दयाल ने किया। शोभायात्रा बच्चा पार्क से शुरू होकर जिमखाना मैदान, बुढ़ानागेट, इंदिरा चौक, हापुड़ रोड से फूलबाग कालोनी चौराहा से बाबा मनोहर नाथ मंदिर से होते हुए कालू बाबा के मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में श्री गणेश, शंकर परिवार काली का अखाड़ा राधा कृष्ण की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। ललित निषाद, सुधीर कश्यप, विमल निषाद, कैलाश कश्यप, कुलदीप तुरैहा, राधेश्याम कश्यप, कुंवर सिंह निषाद, पंकज कश्यप, तारा चंद आदि मौजूद रहे।