लड़कियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
सहारनपुर। यूथ इंडिया मार्शल आर्ट एकेडमी की ओर से रविवार को हकीकत नगर में नि:शुल्क आत्मरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में संजना डालक और सुहेल राना ने लड़कियों और महिलाओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए। समीर सोनकर और ग्रैंड मास्टर राजेेश आर्य ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। अंकित भुटानी ने कहा कि वर्तमान में महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत किया जाए। उन्होंने प्रत्येक लड़की से मार्शल आर्ट सीखने की अपील की।