फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ आईएएस कुमार अरविंद सिंह देव की मौजूदगी में होगा शराब दुकानों का आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
आज होगा शराब की दुकानों का आवंटन
विज्ञापन

मेरठ। आबकारी की बदली नीति के तहत अब शराब कारोबार सिंडिकेट के चुंगल से मुक्त होकर आम आदमी की पकड़ में आएगा। जिसके लिए बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ आईएएस और मेरठ के नोडल अधिकारी कुमार अरविंद सिंह देव की मौजूदगी में ई लाटरी के माध्यम से शराब की दुकानों का आवंटन होगा।
जनपद में 180 देसी शराब, 14 मॉडल शॉप, 105 अंग्रेजी शराब और 98 बीयर की दुकानें हैं। जिनका आवंटन किया जाना है। इन दुकानों के लिए करीब चार हजार ऑनलाइन आवेदन किये गये हैं। जिनकी स्क्रीनिंग का काम बुधवार शाम तक पूरा हो गया।
विज्ञापन


देसी शराब का पहले आवंटन
आबकारी विभाग ने जो प्रक्रिया जारी की है, उसके अनुसार ऑनलाइन आवेदन के साथ ई लॉटरी के जरिये नाम सार्वजनिक होंगे। पंडाल में लगे बड़े स्क्रीन पर नामों को सार्वजनिक किया जाएगा। इसमें सबसे पहले देसी शराब की दुकान, उसके बाद मॉडल शॉप, अंग्रेजी शराब और सबसे अंत में बीयर की दुकानों का आवंटन होगा।

अधिकतम दो दुकानें पा सकेगा एक व्यक्ति
नयी नीति के अनुसार एक व्यक्ति को उसके व्यक्तिगत नाम पर सिर्फ एक दुकान ही मिलेगी, जबकि पार्टनरशिप में भी एक अन्य दुकान या मॉडल शॉप ले सकता है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति के नाम एक व्यक्तिगत और एक पार्टनरशिप में दुकान आ जाती है, तो भले ही उसके आवेदन अन्य कई दुकानों पर हों, वह अगली प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा।

बिल्डर और व्यापारियों ने बनाया पूल
आबकारी की बदली नीति से भले ही बड़े सिंडिकेट का वर्चस्व टूट गया हो, लेकिन कई बड़े नामचीन लोग अपना पूल बनाते हुए इस कारोबार में हाथ आजमाने उतरे हैं। इन लोगों ने एक साथ मिलकर 100 से 300 तक आवेदन किए हैं।
विज्ञापन


पूरी रखी जाएगी नजर
दुकानों की आवंटन प्रक्रिया के लिए महानिदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी लखनऊ कुमार अरविंद सिंह देव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वह इस पूरी प्रक्रिया पर अपनी नजर रखेंगे, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और इस बदली नीति पर कोई आपत्ति दर्ज न करा सके।


खास बातें:
वरिष्ठ आईएएस अरविंद सिंह देव को शासन ने बनाया है मेरठ का नोडल अधिकारी
जनपद में 180 देसी शराब, 14 मॉडल शॉप, 105 अंग्रेजी शराब और 98 बीयर की हैं दुकानें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें