फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने कहा, शहर में नहीं घुसने दें भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड पर नो एंट्री के दौरान भारी वाहनोें पर प्रतिबंध लगने से लोगों को जाम से राहत मिली है। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को एसएसपी मंजिल सैनी से मुलाकात की। ट्रैफिक पुलिस के अभियान की सराहना करते हुए विधायक ने एसएसपी से कहा कि शहर में भारी वाहन नहीं घुसने चाहिए। पुलिस को और सख्ती होना चाहिए। लोगों को लंबे समय के बाद सहूलियत मिली है। पुलिस किसी का दबाव न माने।
विज्ञापन

भाजपा पार्षदों के साथ पहुंचे कैंट विधायक ने एसएसपी से कहा कि लंबे समय के बाद दिल्ली रोड पर लोगों को जाम से निजात मिली है। ट्रैफिक पुलिस को चाहिए कि वह नो एंट्री के दौरान भारी वाहनों को शहर में किसी भी सूरत में नहीं घुसने दे। भाजपा आम जनता के साथ है। विधायक ने किसी का नाम न लेते हुए कहा कि कुछ चुनिंदा लोगों को भारी वाहनों के रोकने से परेशानी हो रही होगी। लेकिन उनकी पुलिस को कतई परवाह नहीं करनी चाहिए। दिल्ली रोड पर भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगने से लोगों को जाम से राहत मिली है। इसकी एक रिपोर्ट वह लखनऊ भेज चुके हैं। एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि पुलिस किसी के दबाव में काम नहीं करेगी। नो एंट्री में भारी वाहनों को कतई नहीं जाने दिया जाएगा।
...तो शासन से करूंगा बात
कैंट विधायक ने एसएसपी से कहा कि बेगमपुल से लेकर बिजली बंबा बाईपास तिराहा तक दिल्ली रोड पर डिवाइडर पर गैर जरूरी कट बंद कराए जाएं। यदि पुलिस को कट बंद कराने में कोई परेशानी आ रही हो तो मुझे बताएं। मैं शासन में बात करूंगा। कहा कि कट पर अक्सर जाम लगता है। दिल्ली रोड पर ठेेलों को नाले के पीछा खड़ा कराना जाना चाहिए। टेंपो, ई-रिक्शा भी जाम का कारण है। इनका रूट भी पुलिस ही निर्धारित करे। स्टैंडों पर यात्रियों को बैठाने के लिए बस रुके, इसकी व्यवस्था के लिए रोडवेज के अधिकारियों से बात की जाएगी। इस पर एसएसपी ने कहा कि रूट निर्धारित करने का काम ट्रैफिक कार्यालय में चल रहा है। जल्द ही बेहतर व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें:
- एसएसपी से मिले भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने कहा, जाम से मिली राहत
- दिल्ली रोड पर डिवाइडर कट भी बंद कराएं, नहीं मानें किसी का दबाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें