कंकरखेड़ा। सिख वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की मॉडल टाउन में आयोजित बैठक में मुक्तसर की जंग के 40 शहीदों की याद में आगामी 14 जनवरी को गुरुद्वारा सत्संग कंकरखेड़ा में कीर्तन दरबार एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह कोछड़ ने कहा कि मुक्तसर की जंग में मुगलों से युद्ध करते हुए चालीस सिंह शहीद हुए थे। जिन्हें गुरु गोविंद सिंह जी ने मुक्ति प्रदान की थी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम सायं सात बजे से रात्रि 9:30 बजे तक होगा। जिसमें विशेष रूप से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर से कथा वाचक ज्ञानी देवेंद्र सिंह खालसा पहुंचेंगे। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बलवीर सिंह, सोहन सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह, जसबीर सिंह आदि ने भाग लिया।