फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज देखते ही खुल गई लूट की असलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
आढ़ती ने दी लूट की झूठी सूचना
विज्ञापन


मेरठ। मंगलवार सुबह हुई 8.90 लाख की लूट में ही पुलिस उलझी हुई थी, लेकिन डेढ़ घंटे बाद ही बैंक से कैश लेकर लौट रहे आढ़ती से 40 हजार की लूट की सूचना ने पुलिस को पसीने ला दिए। बैंक में जाकर पड़ताल की गई। सीसीटीवी फुटेज चेक करके पुलिस ने लूट को फर्जी बताया। पुलिस के अनुसार दोपहर 12 बजे लिसाड़ी गेट निवासी शौकत ने 100 नंबर पर सूचना दी कि वो नवीन मंडी की पीएनबी ब्रांच से 40 हजार 900 रुपये निकालकर ला रहा था। रास्ते में मेवला पुल के नीचे दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसका कैश लूट लिया। शौकत नवीन मंडी में आढ़ती है।
पुलिस मौके पर पहुंची और नूरनगर रोड पर चेकिंग शुरू करा दी गयी। एसओ टीपी नगर के अनुसार जब बैंक की सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो बैंक के अंदर शौकत के साथ भी कुछ युवक थे वो उनसे बातचीत कर रहा था। फुटेज देखकर पुलिस को शक हुआ। इसके बाद शौकत को बुलाकर पूछताछ की गई तो वो वह बयान बदलने लगा। एसओ के अनुसार शौकत के परिजनों ने थाने आकर बताया कि शौकत के साथ कोई घटना नहीं हुई है। अधिक रुपये देखकर उसका मन बदल गया था। सीओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि पुलिस को गलत सूचना देने के आरोप में उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यापारी बोले क्राइम रोको
मेरठ। एक साथ दो लूट होने की सूचना पर व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने की मांग की। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि इस तरह दिल्ली रोड जैसे स्थान पर लूट होना चिंताजनक है। इस दौरान सरदार दलजीत सिंह, सतीश चंद जैन, विजय आनंद अग्रवाल, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें