फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव कॉमन खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शुक्रवार को शहर के तीन कॉलेज डीएन, एनएएस और इस्माईल कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव हुआ। डीएन में जहां रालोद गठबंधन ने अध्यक्ष पद समेत तीन पद जीतकर विजय पताका फहराई, वहीं इस्माईल महिला पीजी कॉलेज में समाजवादी छात्रसभा ने सभी पांचों पद अपने नाम कर लिए। एनएएस कॉलेज में रालोद-एनएसयूआई गठबंधन और समाजवादी छात्रसभा ने दो-दो पद जीते।
विज्ञापन

एनएएस में समाजवादी छात्रसभा ने अध्यक्ष और महामंत्री पद पर कब्जा किया। कॉलेज प्राचार्यों ने विजयी प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। दोपहर तक चली मतगणना में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपनी वोट डाले। हालांकि सभी छात्र वोट डालने नहीं पहुंचे। सभी कॉलेजों में मतदान का प्रतिशत 50 फीसदी से कम ही रहा। सबसे कम वोटिंग इस्माईल कॉलेज में मात्र 21 प्रतिशत हुई। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जीत का जमकर जश्न मनाया। पुलिस ने विजयी प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण के बाद सुरक्षा में घर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें