आरजी में सेमीफाइनल और फाइनल आज
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में बुधवार को अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल महिला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पहले दिन आठ कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर, आईपी कॉलेज बुलंदशहर, मेरठ कॉलेज मेरठ, डीएन डिग्री कॉलेज, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद, वीएमएलजी कॉलेज गाजियाबाद, गिन्नी देवी कॉलेज मोदीनगर व आरजी कॉलेज की टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया। शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या स्नेह गुप्ता ने किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. गुलाब सिंह क्रीड़ा सचिव चौधरी चरण सिंह विवि रहे। यूनिवर्सिटी सेलेक्टर डॉ. छाया चौधरी व डॉ. भारती शर्मा भी मौजूद रहीं। प्रतियोगिता के शुभारंभ में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सोविनयर का विमोचन किया गया। संचालन डॉ. भावना मित्तल ने किया। पहले दिन टीमों ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बृहस्पतिवार को कॉलेज के मैदान पर जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद, डीएन कॉलेज व आरजी कॉलेज की टीम के बीच सेमीफाइनल होगा। उसके बाद फाइनल मुकाबले होंगे।