- गंगानगर के अम्हेड़ा सहित कई गांव का मामला
- पहले इंचौली थाना क्षेत्र में ,अब डेढ साल पहले गंगानगर थाने क्षेत्र में आ गए गांव
- नेट पर अभी भी गांव का थाना क्षेत्र आ रहा इंचौली
गंगानगर। अम्हेड़ा गांव डेढ साल पहले इंचौली थाना क्षेत्र में आता था। पर अब गंगानगर क्षेत्र में आता है। पर सरकार के आनलाइन दस्तावेजों में अभी भी इंचौली थाना दर्शाया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों के ऑनलाइन मूलनिवास सहित अन्य कागजात सत्यापित नहीं हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर जन सुनवाई पोर्टल में एक माह पूर्व शिकायत की गई। अपर मुख्य सचिव ने आदेश भी किए पर तहसील स्तर तक अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पायी। ये समस्या कई गांवों में आ रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पूर्व मूलनिवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। पर उसमें थाना क्षेत्र अभी भी इंचौली आ रहा है। जिससे मूल निवास गलत बनकर आता है। बताया कि ऑनलाइन दस्तावेजों में गंगानगर थाना अपडेट न करने के कारण यह दिक्कत आ रही है। एक ग्रामीण राहुल के मुताबिक उसने 23 अगस्त को जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। शिकायत पर अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी मेरठ को आदेश दिए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर को आदेशित किया, लेकिन अभी तक बदलाव नहीं हुआ।
वर्जन....
इस मामले को दिखवाया जायेगा और संबंधित थाना क्षेत्र के सभी गांव अपलोड़ कराए जाएंगे।
सत्यप्रकाश पटेल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन