विधायक ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे
बालैनी (बागपत)। रोशन गढ़ गांव में चौधरी हरलाल मेमोरियल ट्रस्ट के सिलाई और पार्लर प्रशिक्षण का समापन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि बागपत के विधायक और भाजपा नेता योगेश धामा रहे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र बांटे। प्रशिक्षण में 49 युवती और महिलाओं ने भाग लिया। ब्यूटीशियन और मेहंदी प्रतियोगिता में पारुल और सिलाई में रुकसार प्रथम रही। विधायक ने कहा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए ऐसे प्रशिक्षण जरूर प्राप्त करने चाहिए। ट्रस्ट के चेयरमैन रणबीर चौधरी, नाजीम प्रधान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, विशाल दाहिमा, अशोक मलिक, बिट्टू, गुलिस्ता, प्रवीण, ऋतु, वर्तिका, कुसुम, रुखसार, सीता, कर्मवीर सिंह, निशांत त्यागी, मनुदेव त्यागी आदि रहे।