मेरठ। आजमगढ़ से दिल्ली जा रही कैफियत एक्सप्रेस औरैया में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस कारण शाम को मेरठ से इलाहाबाद जाने वाली संगम एक्सप्रेस को रद कर दिया गया। पहले इस ट्रेन को रूट डायवर्ट कर वाया टुंडला, आगरा, झांसी, इलाहाबाद भेजे जाने का मैसेज कंट्रोल से आया था। लेकिन शाम चार बजे इसे रद करने का मैसेज फ्लैश कर दिया गया। ट्रेन रद होने से करीब 700 टिकट कैंसिल हुए है। बृहस्पतिवार को आने वाली संगम एक्सप्रेस भी रद की गई है।
सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि कैफियत एक्सप्रेस के डिरेल होेने से पहले संगम एक्सप्रेस उस रूट से निकल चुकी थी। यह ट्रेन चार घंटा देरी से सिटी स्टेशन पर पहुंच गई थी। ट्रैक साफ नहीं होेने के चलते पहले तो इसे रूट डायवर्ट कर भेजने की घोषणा की गई थी, लेकिन शाम चार बजे इसे रद कर दिया गया। इसके चलते यह शाम सात बजे इलाहाबाद के लिए रवाना नहीं हो सकी।