बच्चों की मौत की जिम्मेदार है योगी सरकार : सपा
मेरठ। गोरखपुर में बच्चों समेत 63 लोगों की मौत के मामले में सपाइयों ने शोक व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ससंदीय क्षेत्र गोरखपुर के सबसे बड़े अस्पताल बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से हुई इन मौतों के लिए योगी सरकार जिम्मेदार है। वह इसकी जांच और मृतकों के परिवार को 20-20 लाख रुपये देने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को अब तक अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था, लेकिन योगी सरकार की नैतिकता की पोल खुल गई है। समाजवादी पार्टी इसकी घोर निंदा करती है।