मोदीपुरम/कंकरखेड़ा। माउंट लिटरा जी स्कूल में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने राध कृष्ण बनकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि गीता चौधरी और रीना चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रों में हाउस वाइज दही हांडी प्रतियोगिता कराई। क्रिस्टोफर कोलंबस हाउस अव्वल रहा। कृष्ण सुदामा शीर्षक से कृष्ण जी के मित्र प्रेम पर आधारित एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसने खूब तालियां बटोरीं। मुख्य अतिथि ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य शालिनी ने जन्माष्टमी का महत्व बताया। वहीं कंकरखेड़ा के ज्ञान भारती इंस्टीट्यूट में छात्र-छात्राओं ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्री कृष्ण-सुदामा की मित्रता प्रसंग सर्वाधिक सराहनीय रहा। राखी चौधरी, एकता विश्नोई, डा. संदीप शर्मा, पीके गुप्ता, अमित कन्नौजिया, पुष्पेंद्र कुमार मौजूद रहे। श्रद्धापुरी स्थित तक्षशिला पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन डॉ. ओमपाल सिंह ने किया। प्रबंधिका कुसुम रानी व प्रधानाचार्या अनुरंजनी अग्रवाल ने जन्माष्टमी का महत्व बताया। कोआर्डिनेटर पूजा वर्मा, संगीता वर्मा कार्तिक, दिव्यांशी ग्रंथ, वानी, अनन्या, महिमा, सिद्धि, सारा, रक्षिता, विदूषी, तान्या मौजूद रहे। एमपीएस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शुभारंभ प्रधानाचार्या सोनू साहनी ने किया।