फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू के पहले दिन दाखिले की रफ्तार धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ और सहारनपुर मंडल के ध्यानार्थ...
विज्ञापन


सीसीएसयू : पहले दिन दाखिले की रफ्तार धीमी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
सीसीएसयू के सत्र 2017-18 की प्रवेश प्रक्रिया में पहली मेरिट की कटऑफ लिस्ट के पहले दिन दाखिलों की रफ्तार काफी धीमी रही। मेरठ और सहारनपुर मंडल में राजकीय, एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों ने शाम पांच बजे तक 3775 दाखिले ऑनलाइन कंफर्म कराए। विवि का सबसे बड़ा कॉलेज मेरठ कॉलेज में बीकॉम में सिर्फ दो दाखिले हुए। कोएड कॉलेजों के मुकाबले गर्ल्स कॉलेजों में अधिक दाखिले हुए। पहली कटऑफ के दाखिले के लिए अब दो दिन बाकी हैं।
विज्ञापन

एआईफुक्टो और मूटा (मेरठ यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन) के आह्वान पर कॉलेजों के शिक्षक मंगलवार को दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने गए थे। इससे दाखिला प्रक्रिया पर खास फर्क नहीं पड़ा। कॉलेजों में प्रवेश समितियों ने अपना काम किया। कई कॉलेजों द्वारा सामूहिक अवकाश की घोषणा करने का असर यह हो सकता है कि आवेदक कम आए। इसका पता बुधवार को चल जाएगा। विवि ने पहली कटऑफ लिस्ट कॉलेजों को 20 जून को जारी की थी। दाखिले के लिए 24 से 26 जुलाई तक का वक्त दिया गया है। कॉलेज फीस जमा करने के बाद छात्र का दाखिला अपने रिकॉर्ड में करने के बाद विवि के पोर्टल पर ऑनलाइन कंफर्म करना होता है। इसके बाद ही दाखिला माना जाता है और सीटों की उपलब्धता अपडेट होती है। पांच बजे के बाद भी कुछ कॉलेजों ने दाखिले कंफर्म किए हैं। आंकड़ा चार हजार से अधिक है। कई कॉलेजों में पहले दिन एक या दो दाखिले हुए। कई कोर्स में आंकड़ा दहाई के अंक तक नहीं पहुंचा। विवि के रिकॉर्ड के मुताबिक सबसे ज्यादा दाखिले जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर में बीकॉम में 106 हुए। कॉलेजों के कई कोर्स में खाता ही नहीं खुला।
विज्ञापन

खास बातें==
शाम पांच बजे तक मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में 3775 दाखिले
विश्वविद्यालय के सबसे बड़े मेरठ कॉलेज में बीकॉम में सिर्फ दो एडमिशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें