रात में शॉप्रिक्स के बाहर लगा जाम
मेरठ। शहर में बुधवार को दिनभर जहां भीषण जाम लगा रहा। वहीं रात करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली रोड पर फिर से लोगों को जाम से जूझना पड़ा। दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्श माल के बाहर जाम से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली रोड पर बिजली बंबा बाईपास की तरफ भी जाम की स्थिति बनी रही। सामने सीओ ब्रहमपुरी का ऑफिस होने के चलते भी पुलिस नदारद थी।