फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई में लाल हो गया टमाटर

विज्ञापन
विज्ञापन
80 रुपये में बिक रहा टमाटर
विज्ञापन

- दो सप्ताह के भीतर बढ़ी महंगाई, बाहर से आ रहा
- स्थानीय सभी सब्जियां थोक में 10 रुपये किलो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
बीते दो सप्ताह में टमाटर के भाव 80 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। थोक और फुटकर के भाव में भी 20 रुपये किलो तक का अंतर है। नवीन मंडी में टमाटर का थोक भाव 40 से 55 रुपये प्रति किलो हैं। जबकि फुटकर में टमाटर 80 रुपये तक बिक रहा है। टमाटर के साथ मटर ने भी अंगड़ाई ली है। यानी मटर मंडी में भले ही 50 से 65 रुपये किलो बिक रही हो, लेकिन फुटकर में 100 से 110 रुपये में बिक रही है। नवीन सब्जी मंडी व्यापारी पदम सैनी का कहना है कि टमाटर और मटर बाहर से आ रहे हैं। इसलिए दोनों सब्जियां महंगी हो रही है। इसके अलावा तरोई थोक में 10 रुपये किलो, लौकी 10-12 रुपये किलो, भिंडी 10 रुपये किलो, आलू 10 रुपये किलो और प्याज 8-10 रुपये किलो बिक रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें