फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 जून तक जमा कराएं हज यात्रा खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राज्य हज कमेटी ने प्रदेश के चयनित हज यात्रियों के लिये हज यात्रा खर्च की दूसरी किश्त जमा करने की अंतिम तिथि 19 जून निर्धारित की है।
विज्ञापन

जिला हज समिति के सदस्य एवं नायब शहर काजी जैनुर राशिददीन ने बताया कि राज्य हज कमेटी की तरफ से जिले के लगभग 12 सौ लोग हज यात्रा के लिये चयनित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कि जिन लोगों ने हज यात्रा खर्च की दूसरी किश्त अभी तक हज कमेटी के बैंक खाते में जमा नहीं की, वे 19 जून तक अवश्य जमा करा दें। इसके बाद चयनित हज यात्रियों के लिये हज प्रशिक्षण कैंप की तैयारी की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि ईद के बाद शहर क्षेत्र के मुख्य स्थानों पर यह कैंप आयोजित होंगे। इसके लिये शाही जामा मस्जिद कोतवाली, मदरसा नूरूल इस्लाम शाहपीर गेट, फैज-ए-आम कॉलिज व मदरसा हुसैनिया ट्यूबवेल तिराहा लिसाड़ी रोड चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें