फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। पुलिस चौकी प्रभारी लवि कुमार त्यागी ने फोर्स के साथ कस्बे में सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान पैदल मार्च करते हुए बस स्टैंड, नया बाजार, गंगोह चौराहा, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दुकानदारों और ठेले वालों का सामान हटवाकर पीछे साइड में लगवाया। ताकि आने जाने वाले वाहनों और आम आदमियों को कुछ परेशानियां न हो तथा चौराहे पर जाम न लग सके। इसके साथ ही मेन बाजार के सभी दुकानदारों को चेतावनी दी कि किसी का भी सामान सड़क पर नहीं रखा जाएगा। सभी दुकानदार अपना सामान चबूतरों के ऊपर व दुकान के अंदर रखें। इस दौरान चौकी प्रभारी लवि कुमार त्यागी, सुभाष कुमार, सतीश कुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें