फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में 1130 निकले बीमार, 184 को हुई कोरोना की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में 1130 निकले बीमार, 184 को हुई कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन

मेरठ। गांवों में जांच का विशेष अभियान चल रहा है। शनिवार को चौथे दिन 60531 घरों में 1130 लोग बीमार निकले। 705 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। 908 लोगों कोरोना की जांच की गई। 184 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। 59 दौराला ब्लॉक क्षेत्र और 67 मवाना क्षेत्र में निकले, 24 खरखौदा क्षेत्र में, सरूरपुर 11, सरधना 20, परीक्षितगढ़ में एक और हस्तिनापुर में दो निकले। 1308 लोगों को मेडिकल किट का विरतण किया गया।
जिले में 26 अप्रैल को पंचायत चुनाव सम्पन्न हुए। तब से मरीज बढ़े हैं। घरों में बंद सैकड़ों ऐसे लोग हैं, जिन्हें बुखार है, लेकिन वह जांच नहीं करा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में काफी संख्या में लोगों की गांवों में मौत हो चुकी है। स्थिति भयावह होती जा रही है। ऐसे में लोग जागरूक नहीं हुए तो कोरोना संक्रमण से स्थिति बेहद खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में अधिकतर लोग बुखार आने पर कोरोना की जांच ही नहीं करा रहे हैं। इसकी वजह से कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना जांच कम होने के कारण स्वास्थ्य विभाग इन्हें कोरोना मौत की श्रेणी में शामिल नहीं कर रहा है। यही वजह है कि कोरोना संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार में गांवों में कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। जिस कारण दूसरे लोग भी संक्रमित हो रहे हैं। इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो गांवों में स्थिति बहुत बिगड़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें