फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिविर में 112 दिव्यांगों का उपकरण के लिए चयन

विज्ञापन
दौराला - ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित कैंप में शामिल बच्चे और उनके अभिभावक। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। सिवाया गांव स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मंगलवार को प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालय, पीएमश्री विद्यालयों के साथ को-लोकेटेड आंगनबाड़ी, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के लिए उपस्कर, उपकरण मापन कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग और एलिम्को कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कैंप का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने किया। कैंप में मेरठ तहसील के परिषदीय विद्यालयों के 118 अस्थि दिव्यांग, दृष्टि बाधित, वाक श्रवण दिव्यांग, बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। कैंप में लगभग 112 बच्चों को उपकरण के लिए पात्र पाया गया, जिन्हें व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, रॉलेटर, हियरिंग ऐड, सीपीचेयर, हैंड क्रच आदि के लिए पंजीकृत किया गया। कैंप जिला समन्वयक समेकित शिक्षा राजेश कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान अश्विनी कुमार, सूरज, डॉ. रत्नेश वर्मा, राजीव नेहरा, मौ. आशिक, दीपक कुमार, मीना शर्मा, रुचि, अर्जित, अशोक, मनोज, कमलेश, विवेक, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें