फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचा एवं धारदार हथियार से हमला कर छात्र को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने तमंचा एवं धारदार हथियार से हमला कर छात्र को लूटा
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। किठौर मार्ग स्थित ग्राम गांवड़ा मोड़ के समीप शुक्रवार देर रात बाइक सवार एलएलबी के छात्र से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने तमंचे की बट एवं धारदार हथियारों से हमला कर बाइक, मोबाइल एवं 30 हजार रुपये लूट लिये। इसके बाद फरार हो गए। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, घायल की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां शनिवार सुबह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम कैलीरामपुर निवासी अरुण कुमार पुत्र साईपाल वकालत की पढ़ाई कर रहा है। वह शुक्रवार सुबह किसी काम से ऋषिकेश गया था। इसके बाद देर रात बाइक से घर लौट रहा था। वह किठौर मार्ग स्थित ग्राम गांवड़ा मोड़ के समीप पहुंचा। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और लूटपाट करने लगे। बदमाशों ने विरोध करने पर उसे तमंचे की बट एवं धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाश बाइक, मोबाइल एवं 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घायल छात्र ने राहगीरों की मदद से घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। लूट की खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, घायल की हालत गंभीर होने पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, रात में ही पुलिस ने आसपास के मार्गों पर बदमाशों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लग सका। घायल अरुण की हालत चिंताजनक बताई है। वहीं, खालसा विचार सभा के महाप्रबंधक सरदार जगदेव सिंह, ग्राम प्रधान राणा प्रताप सिंह, श्रीपाल सिंह समेत दर्जनों लोग थाने पहुंचे और जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, अधिवक्ता मदनपाल सिंह मान ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दी है।
विज्ञापन

वहीं, थानाध्यक्ष शिवदत्त सिंह ने बताया कि छात्र से लूट की तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें